19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सदर विधायक ने किया मकर संक्रांति समारोह का आयोजन

परानिधेश भारद्वाज,

 

भिण्ड। सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर अपने क्षेत्र की जनता को मंगोड़े, मिठाई एवं गजक खिलाकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर शहर के समस्त प्रबुद्धजनों के साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को विधायक द्वारा आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने सदर विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस दौरान सदर विधायक के दोनों बेटे अभिनेन्द्र सिंह अन्नू एवं पुष्पेंद्र सिंह पुस्सू ने सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहार परिवार के साथ मनाए जाते हैं, और भिण्ड की पूरी जनता उनका परिवार है। ऐसे में मकर संक्रांति के अवसर पर सभी से मेलजोल के उद्देश्य से उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन रखा है ताकि सभी से आत्मीय मुलाकात हो सके और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर त्यौहार मना सकें। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह विधायक बने हैं ऐसे में देवतुल्य जनता के साथ ही उन्होंने इस पवित्र त्यौहार को मनाया।

इस दौरान भिण्ड एसपी डॉ असित यादव एवं एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर विधायक को मकर संक्रांति की बधाई दी।

Headlines Today 24

Related posts

लिफ्ट देकर राहगीरों से ठगी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Headlines Today24

कलेक्टर ने मारा नर्सिंग होम पर छापा, शहर के दो नर्सिंग होम किए सील

Headlines Today24

मूंगफली का फड़ लगाने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

Headlines Today24