27.9 C
Bhind
September 15, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

भाजपा कार्यालय पर गरीबों को वितरण की गई राशन सामग्री

रेहटी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर गरीबों मै राशन सामग्री का वितरण किया गया,रेहटी नगर में रविवार को भाजपा कार्यालय में सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण जी मीणा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर गरीबों को राशन साम्रगी का वितरण गया जिसमें दाल चावल आटा खाद्य तेल सहित अन्य साम्रगी गरीबों को दी गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सेवा ही संगठन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यालय पर पहुंचे गरीबों को मास्क का वितरण किया गया। इसके बाद उन्हें राशन सामग्री वितरित की गई और कहा गया कि आप लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है भारतीय जनता पार्टी की सरकार आप लोगों के साथ हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनारायण साहू ,अनार सिंह चौहान, रामगोपाल टेलर, पुरुषोत्तम यादव, दिवाकर वर्मा, राजेंद्र पटेल, दीपक ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलराम सिसोदिया की रिपोर्ट

Headlines Today 24

Related posts

ग्वालियर-भिण्ड-इटावा रेलवे लाइन हुई विद्युतीकृत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Headlines Today24

संस्कृति सप्ताह के तहत भाविप ने किये यह जनकल्याणकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम

Headlines Today24

सनातन पर हमला करने वाले अगर दूसरे धर्म पर ऐसा बोलते तो सर तन से जुदा हो जाते- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

Headlines Today24