22.1 C
Bhind
September 11, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

प्रदेश में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार: रामशेष बघेल

भिण्ड,पवन शर्मा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया समन्वय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल का भव्य स्वागत।


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पाल बघेल समाज समन्वय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल का मेहगांव में आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पाल बघेल समाज समन्वय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रामशेष बघेल मेहगांव में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष बघेल का ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मेहगांव में स्वागत किया। इस दौरान उनके पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि लोकतंत्र और जनता विरोधी भाजपा सरकार को इस बार सत्ता से बाहर करना है। जिसके लिए हम सभी को मिलकर पूरी ताकत के साथ काम करना होगा।

इस बार मप्र में फिर से कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जो नीतियां हैं वे सभी जनविरोधी नीतियां हैं। जिसकी वजह से प्रत्येक वर्ग परेशान है। इस मौके पर ब्रजकिशोर शर्मा, श्याम गुर्जर, केदार कौशल, भीम सिंह बघेल, सचिन शर्मा, संदीप बघेल, आनंद बघेल, बल्लू बघेल पार्षद, अनीता, रणवीर, राम अवतार जाटव, महेश जाटव, हेमंत गुर्जर, मनीष शिवहरे आदि मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

अटल जी के जन्मोत्सव पर कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में नेताओं पर ली चुटकी और कहा वह भी राजनीति का शिकार हुए

Headlines Today24

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह का हुआ समापन

Headlines Today24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिया गया उपहार प्रशंसनीय,सराहनीय एवं अभिनंदनीयः सरोज जोशी

Headlines Today24