23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
देशभोपालमध्यप्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हैशटैग #VoteForOPS ने किया ट्विटर पर ट्रेंड

भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर NMOPS द्वारा ट्विटर पर 16 जनवरी को ट्विटर पर #VoteForOPS हैशटेग से केम्पेन चलाने का निर्णय संगठनों द्वारा लिया गया। लेकिन प्रस्तावित दिनांक से एक दिन पहले ही प्रस्तावित वोट फॉर ओ.पी.एस. हैशटैग (#VoteForOPS) से पुरानी पैंशन के लिए ट्विटर अभियान 2 बजे शुरू हुआ और पहले 10 मिनट में ही 5 वें नम्बर पर ट्रेंड करने लगा। और फिर मात्र एक घंटे में ही नम्बर एक पर ट्रेंड करने लग गया।

गौरतलब है कि 5 राज्यों में चुनाव के चलते कर्मचारी राजनीतिक दलों के घोषणा – पत्रों में पुरानी पैंशन बहाली के मुद्दे को डलवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा कुछ हद तक कामयाब भी हुए हैं। क्योंकि यूपी में अखिलेश यादव ने सपा के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन का मुद्दा रखने की बात कही है। पहले भी हेमंत सोरेन, जगनमोहन रेड्डी व दुष्यंत चौटाला सरीखे बड़े नेता सत्ता में आने पर -पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा कर चुके हैं, परंतु सत्ता में आने के बाद ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। जिसके चलते कर्मचारी इस बार ठोस आश्वासन चाहते हैं। इस बार कर्मचारी संकल्प ले चुके हैं कि वे उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे जो पुरानी पैंशन की बात करेगा। यह बात पुरानी पैंशन बहाली के राष्ट्रिय आंदोलन NMOPS के भोपाल संभागीय अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डहेरिया के आह्वान पर इस राष्ट्रीय मुहिम को सफल बनाने के लिए एन.एम.ओ.पी.एस. ने सभी कर्मचारियों व संगठनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। हमारी एक ही माँग है कि जब एक देश – एक विधान की बात सब जगह लागू है तो हम सभी को NPS की जगह पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए।

 

Headlines Today 24

Related posts

Erfahrungen mit Vulkan Vegas: Ein umfassender Blick auf das Online Casino

Esperienza e divertimento nel mondo di Goldbet

इस पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर किया जोरदार हमला, डंपर, व्यापम, पटवारी घोटालों को बताया शर्मनाक

Headlines Today24