19 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेशराजनीति

बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पहली प्राथमिकता- जिलाध्यक्ष मानसिंह

कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग की बैठक संपन्न कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

भिण्ड। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भिण्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण विभाग की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा भाजपा के राज ने देश को महंगाई बेरोजगारी के सिवा कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल धार्मिक उन्माद का सहारा लेकर सत्ता में आई और विकास के कार्य अवरुद्ध किए। इसलिए भाजपा को उखाड़ने के लिए हमें अपना बूथ मजबूत करना होगा, यही पार्टी और हमारी पहली प्राथमिकता है।
प्रशिक्षण विभाफ के प्राभारी ईरशाद अहमद ने कहा कि जिले भर में एक प्रशिक्षण टीम बनाई गई है। उनके द्वारा बूथ स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाकर कांग्रेस की विजय सेना तैयार की जावेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.अनिल भारद्वाज ने बताया कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की नीतियों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी और गरीब परेशान हैं, रोजी-रोजगार के संकट के साथ कमरतोड़ महंगाई और बेलगाम अफसरशाही से जनता त्रस्त है। इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता जनता को बताएं और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।
बैठक में नयन सिंह बराकला, सत्यप्रकाश गोयल, कमलेश कौरव, रानू भादौरिया, सतीश जैन, लज्जाराम यादव, भगीरथ कुशवाह ने भी विचार रखें।

21 सदस्यी टीम घोषित

जिला बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण विभाग के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गोयल ने 21 लोगों की टीम घोषित करते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें कमलेश सिंह कौरव, सतीश जैन को उपाध्यक्ष, रमेश वर्मा, हरेंद्र गुर्जर, नसीर बल्लू को महासचिव, लक्ष्मण बघेल, मलकीत सिंह, आशुतोष मिश्रा, आरिफ खान, मुकेश राजावत को सचिव, भगीरथ कुशवाह को कोषाध्यक्ष,  नबाब सिंह, जमील खान, अनिल यादव, मुन्ना खान, रामनिवास कुशवाह, नबाब खान, मनोज जैन, मुकेश प्रजापति, फिरोज खान को सदस्य बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया है।

Headlines Today 24

Related posts

होलिका दहन के दिन व्यापारियों ने जलाया अमेज़ॉन फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला

Headlines Today24

यहां कार्यकर्ताओं में जमकर चलीं लाठी और कुर्सियां

Headlines Today24

Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

Headlines Today24