25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

मध्यप्रदेश में 2005 के बाद भर्ती सरकारी कर्मचारियों को नई पेंशन नीति के तहत पेंशन लागू की गई थी जो कि बेहद ही कम है। ऐसे में शासकीय कर्मचारियों द्वारा लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं और सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर मांग की जा रही है। इसी के तहत न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के प्रांतीय आहवान पर विधानसभा के मानसून सत्र से पहले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को प्रदेशभर में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए। इसी के तहत भिण्ड में भी विधायक संजीव सिंह कुशवाह को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही गोहद में भी विधायक की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया और विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाने की बात कही गई।

Headlines Today 24

Related posts

चौकी झांकरी थाना मौ पुलिस ने शासकीय स्कूल झांकरी पर चलाया हेलमेट, नशा मुक्ति तथा सायबर जागरूकता अभियान

Headlines Today24

27 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी सहित 05 स्थायी वारंटियां को पकड़कर किया हवालात के अंदर

Headlines Today24

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

Headlines Today24