24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

पुनर्मतदान के लिए जिम्मेदार आरोपियों से वसूला जाएगा रिपोल का पूरा खर्चा, नोटिस किए गए जारी

मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन शिकंजा कस कठोर कार्यवाही के मूड में

परानिधेश भारद्वाज

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मिहौना (रौन) के मतदान केंद्र शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पचोखरा में असामाजिक तत्वों द्वारा मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई एवं मतदान प्रक्रिया में बाधा डाली गई। जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ शक्ति से निपटने के मूड में आ गया है। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है एवं पुनर्मतदान का खर्च भी इन्ही लोगों से वसूला जाएगा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा चिन्हित किये गए 4 आरोपियों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। नोटिस के जरिये उनसे रिपोल का कुल खर्च 5 लाख 20 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया है। ऐसा ना करने पर अवैध रूप से बने उनके घरों को तोड़ने की चेतावनी भी दी गई है। (खबर के अंत मे देखिए नोटिस की कॉपी)

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार-

  • प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उन असामाजिक व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।
  • जिसमे 50 हज़ार रुपये बॉण्ड राशि जप्त करने के साथ धारा 122 अंतर्गत घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
  • इसके साथ पुनर्मतदान के सम्पूर्ण व्यय,की राशि क़रीब 5 लाख रुपये भी संवंधित असामाजिक तत्वों से वसूल किये जायेंगे।
  • प्रशासन एवं पुलिस द्वारा यह साफ़ किया गया है,की मतदान प्रक्रिया को दूषित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Headlines Today 24

Related posts

मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू – मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Headlines Today24

रेहटी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान 

Headlines Today24

हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

Headlines Today24