37.1 C
Bhind
May 31, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया डराने-धमकाने का आरोप, केबल नेटवर्क की काटी गई केबिल्स

भिण्ड से गणेश शाक्य की रिपोर्ट

भिण्ड जिले में चल रहे नगरीय निकाय चुनावों के दूसरी चरण की वोटिंग से पहले निर्दलीय प्रत्याशी को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। यही नहीं अज्ञात लोगों ने प्रत्याशी के द्वारा संचालित की जा रही केबल नेटवर्क के तार भी काट दिए हैं। जिससे पूरे शहर में जीटीपील केबल का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी अनूप उर्फ कम्पित अग्रवाल द्वारा इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में की गई है।

दरअसल अनूप कुमार उर्फ कम्पित अग्रवाल का केबल ऑपरेटर का व्यवसाय है और वह इसका संचालन पूरे शहर में कर रहे हैं। अनूप भिण्ड नगरपालिका के वार्ड नं 34 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव भी लड़ रहे हैं। अनूप का कहना है कि वार्ड में उनकी स्थिति काफी अच्छी चल रही है। वह अपना प्रचार प्रसार अपनी केबल के माध्यम से भी कर रहे हैं। यह बात अन्य प्रत्याशियों को रास नहीं आ रही है। इसीके चलते शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने उनके दरवाजों पर लात मारी और तेज आवाज में गली गलौज करते हुए धमकाने की कोशिश की। अनूप ने कहा कि उनके ऑफिस में सोने वाले व्यक्ति ने डर के मारे गेट नहीं खोले तो आरोपी उनके ऑफिस के बाहर ऑप्टिकल फाइबर केबल को काट गए। जिससे पूरे शहर में जीटीपीएल केबल का प्रसारण ठप हो गया।
अनूप ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में लिखित आवेदन देकर की है। पुलिस ने अनूप का आवेदन लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों के घरों पर चलने लगा मामा का बुलडोजर

Headlines Today24

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ ने रंगोली, हस्ताक्षर अभियान एवं रैली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Headlines Today24

एक्सीलेटर दबाते ही सीधा गौरी लेक में डूबी कार, युवक की मौत, खतरे को भांपकर एक किनारे पर ही कूदा, एक को लोगों ने किया रेस्क्यू

Headlines Today24