24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

18 को होने वाली मतगणना अब होगी 20 को, यह है कारण

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे नगरीय निकाय चुनावों के द्वितीय चरण की 13 जुलाई को होने वाली वोटिंग के बाद इसकी मतगणना का कार्य अब 18 की जगह 20 जुलाई को किया जायेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को होने वाले मतदान की मतगणना 18 जुलाई को किया जाना तय किया गया था। लेकिन राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा की ओर से मतगणना की तिथि में परिवर्तन की मांग करते हुए दिए गए ज्ञापन के बाद आयोग ने इस तिथि में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है और अब 18 जुलाई को होने वाली मतगणना 20 जुलाई को होगी।

नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में 6 जुलाई को हुई वोटिंग की मतगणना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को ही की जाएगी। लेकिन द्वितीय चरण की मतगणना अब 18 के स्थान पर 20 तारीख को होगी। इस आशय का एक पत्र भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।

पढ़िए क्या लिखा है राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र में-

Headlines Today 24

Related posts

फर्जी दस्तावेज के आधार पर पीएमटी पास कर डॉक्टर बने आरोपी को एसटीएफ कोर्ट ने सुनाई सजा

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24

टिकिट नहीं मिलने पर बह गए पूर्व विधायक के आंसू, साथ में जनता भी रो पड़ी

Headlines Today24