23.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
देशधर्मभिण्डमध्यप्रदेश

सिय-पिय मिलन में दो धामों का अद्भुत समागम, दंदरौआ धाम पहुंचे बागेश्वर धाम महंत, 18 तक लगेगा दिव्य दरबार

दंदरौआ महंत रामदास जी महाराज एवं सारथी कंस्ट्रक्शन के एमडी अशोक भारद्वाज के आमंत्रण पर सिय-पिय मिलान महोत्सव में भाग ले रहे बागेश्वर धाम महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में 8 नवंबर से चल रहे सिय-पिय मिलन महोत्सव के सातवें दिन बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी दंदरौआ धाम पहुंच चुके हैं। 14 नवंबर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दंदरौआ धाम में कथा का वाचन किया जाएगा, जो 18 नवंबर तक अनवरत चलेगा। इसी के साथ ही बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार भी दंदरौआ धाम में लगाया जाएगा।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दंदरौआ धाम पहुंचने पर कथा के मुख्य यजमान सारथी कंस्ट्रक्शन समूह के एमडी अशोक भारद्वाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। यही नहीं अन्य लोगों ने भी बड़ी गर्मजोशी के साथ बागेश्वर महंत का जोरदार स्वागत किया। दंदरौआ धाम में हुए स्वागत को देखकर बागेश्वर धाम महंत भी गदगद नजर आए।

दंदरौआ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ इस प्रकार नजर आए

दंदरौआ धाम में चल रहे सिय-पिय मिलन महोत्सव में उमड़ रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यवस्था मुस्तैद रखी जा रही है। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के साथ ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा एक दिन पहले ही दंदरौआ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाये रखने के लिए निर्देशित भी किया। महोत्सव में सोमवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शिरकत करने पहुंचेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

बाल मेले में बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी जमकर लिया खानेपीने और खेलों का आनंद

Headlines Today24

Découvrir l’univers des paris sportifs sur Superbet

En djupdykning i Stake Casino: Vad du bör veta