21.8 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

द केरला मूवी देखकर महिलाओं और बच्चियों को लेनी चाहिए सीख – विश्व प्रताप

पवन शर्मा,

भिण्ड। मंगलवार को भाजपा के युवा विश्वप्रताप सिंह उर्फ विष्णु राजावत ने शारदा सिनेमा में महिला शक्ति को द केरला मूवी दिखा कर भिंड जिले की बेटियों को जागरुक होने का संदेश दिया है। उनके द्वारा पूरा हॉल बुक किया गया और बड़ी संख्या में महिलाओं को मूवी दिखाई गई। विष्णु ने कहा कि मूवी दिखाने का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करने का है ताकि वह इस प्रकार के धर्म परिवर्तन के प्रोपेगैंडा फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी एवं भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ज्योति बोहरे ने कहा है कि मैं छोटे भाई विष्णु राजावत को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने भिंड जिले की मातृशक्ति को और बच्चियों को जागरूक करने का काम किया है। निश्चित ही भिंड जिले की बच्चियां द केरला मूवी में घटित घटनाओं को देख कर किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में नहीं आएंगी। वह माता पिता के सिखाये संस्कारों पर चलेंगी।

Headlines Today 24

Related posts

पूर्व विधायक कटारे के ताऊ के निधन पर शोक व्यक्त करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Headlines Today24

यह नक्षत्र आया प्रत्याशियों को रास, भाजपा कांग्रेस के सात प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Headlines Today24

पाठक को बनाया गया नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी

Headlines Today24