30.1 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

हर जन्मदिन पर रक्तदान कर यह समाजसेवी दे रहे रक्तदान की प्रेरणा

4 मई के दिन अपने जन्मदिन पर समाजसेवी डॉ तरुण शर्मा ने रक्तदान किया। डॉ तरुण शर्मा पिछले कई वर्षों से हर साल अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते आ रहे हैं। वह खुद रक्तदान करते हैं और लोगों को भी रक्तदान करने की नसीहत देते हैं। 4 मई को संजीवनी रक्तदान संगठन के द्वारा सूचना मिलने पर डॉ तरुण शर्मा तुरंत ही जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे, जहां उन्होंने रक्त की कमी से जूझ रही एक गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया।

अपने हर जन्मदिन पर रक्तदान करके डॉक्टर तरुण शर्मा युवाओं को भी रक्तदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डॉक्टर तरुण शर्मा ने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्त की कमी से सैकड़ों व्यक्ति असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं ऐसे में आपका रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत 21 सितंबर को मेहगांव में लगाया जायेगा विकलांगता परीक्षण एवं कृत्रिम अंग रजिस्ट्रेशन शिविर

Headlines Today24

आरोपी को लिफ्ट दी तो प्रधान आरक्षक ने क्लर्क से की 20 हजार रिश्वत की मांग, लोकायुक्त ने दबोचा

Headlines Today24

दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Headlines Today24