18.3 C
Bhind
November 3, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में कांग्रेस की जीत से डॉ गोविंद सिंह के कद में इजाफा, भाजपा में आत्ममंथन होगा!

परानिधेश भारद्वाज

ग्वालियर में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी बनने से क्षेत्र से हाल ही में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए कांग्रेस के लहार से वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह का दबदबा बढ़ा है। डॉक्टर गोविंद सिंह हमेशा से ही महल के खिलाफ बोलते रहे हैं। ऐसे में पहली बार जीत कर आई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का श्रेय भी डॉक्टर गोविंद सिंह के खाते में जाता है।

यही नहीं ग्वालियर-चंबल अंचल में कई जगह कांग्रेस ने अपना दबदबा बनाया है। डॉक्टर गोविंद सिंह के क्षेत्र में तो भाजपा का लगभग सूपड़ा साफ ही हो गया है। भिंड जिले की पांच नगरीय निकाय में कांग्रेस ने भाजपा को पूरी तरह से धूल चटा दी। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के क्षेत्र लहार नगरपालिका में तो 15 में से 14 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं, वहीं यहां पर भाजपा ने खाता भी नहीं खोल पाया, एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

उसी प्रकार से आलमपुर, दबोह, मिहोना एवं रौन में भी कांग्रेस को बहुमत मिला है। हालांकि भिंड के एक बड़े क्षेत्र का फैसला अभी आना बाकी है। लेकिन डॉ गोविंद सिंह के क्षेत्र का जो फैसला आया है उसमें तो कांग्रेस का दबदबा कायम रहा है। ऐसे में ग्वालियर महापौर विजय पर डॉक्टर गोविंद सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब तक कांग्रेस में रहे वह अपने चाटुकारों को टिकट देते रहे। ऐसे में हमेशा कांग्रेस की पराजय हुई। लेकिन इस बार वह भाजपा में पहुंच गए और कांग्रेस के माननीय प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने टिकट दिया और उसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस की ग्वालियर में जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस की जीत को जनता की जीत बताया।

सुनिए कांग्रेस की जीत पर क्या कहा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने

निकाय चुनाव के प्रथम चरण में जीत पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह

Headlines Today 24

Related posts

यहां कार्यकर्ताओं में जमकर चलीं लाठी और कुर्सियां

Headlines Today24

सिंधिया की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दो टूक, चंबल की जनता सिर पर बिठाती है तो वादाखिलाफी करने पर सबक भी सिखा देती है

Headlines Today24

eFortuna: Recenzja i Porady dla Graczy