19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
उज्जैनधर्ममध्यप्रदेश

श्रावण के पहले सोमवार पर कीजिये बाबा महाकाल की भस्मारती और श्रृंगार दर्शन

यूं तो बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का तांता हमेशा ही लगा रहता है। लेकिन श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए विशेष महत्व का बताया गया है। जबकि सोमवार भगवान भोलेनाथ का दिन कहा जाता है।

ऐसे में श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तो का ताँता लगा हुवा हे। उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे रहे। तडके 2.30 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई, जिसके हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टो से तुरन्त मुक्ति मिलती है।

महाकाल बाबा की भस्म आरती

श्रावण के पहले सोमवार के दिन आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमे दूध ,दही ,घी ,शहद व फलो के रसो से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गए। तत्पशचात बाबा को भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हैं। इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल हे।

श्रावण के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रंगार
Headlines Today 24

Related posts

भाजपा नेता ने की आईएएस संतोष वर्मा पर एनएसए के तहत कार्यवाही की मांग

Headlines Today24

Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

Headlines Today24

भारत विकास परिषद दे रहा है केक काटने की जगह सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा, भाविप द्वारा कुछ यूं मनाया जाता है जन्मदिन

Headlines Today24