23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

गुरु सदैव वंदनीय होते हैं, गुरु ने हमेशा विपदा से उबारा है: दिलीप

भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा आज गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का प्रथम चरण ऑस्टिन इंटरनेशनल हायर सेकंडरी स्कूल में किया तथा द्वितीय चरण में शहर के न्यू मिलेनियम स्कूल में समपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से करते हुए परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुशवाह ने कहा कि गुरु की भूमिका भारत में केवल आध्यात्म या धार्मिकता तक ही सीमित नहीं रही है, देश पर राजनीतिक विपदा आने पर गुरु ने देश को उचित सलाह देकर विपदा से उबारा भी है। अर्थात अनादिकाल से गुरु ने शिष्य का हर क्षेत्र में व्यापक एवं समग्रता से मार्गदर्शन किया है। अतः सद्गुरु की ऐसी महिमा के कारण उसका व्यक्तित्व माता-पिता से भी ऊपर है।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के शैलेन्द्र शर्मा व फौजी जयदीप सिंह ने जीवन मे गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि गुरुओं का सम्मान करने वाला जीवन में सदैव उन्नति करता है। परिषद के सदस्यों ने गुरु शिष्य परंपरा को उन्मुख बनाने में परिषद की भूमिका से भी सभी को अवगत कराया।

जिसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य स्वरूप में ऑस्टिन विद्यालय से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 6 विद्यार्थियों अंजली राजपूत, आर्यन खन्ना, गौरव बघेल, नैतिक राठौर, ज्योति चंदेल व पूजा वर्मा को उपस्थित अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा दो श्रेष्ठ शिक्षकों पूजा शर्मा व लोकेश इंदौरिया को श्रेष्ठ शिक्षक नामांकित कर आगामी शिक्षक सम्मान हेतु प्रस्तावित किया गया।

इसके बाद न्यू मिलेनियम हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची परिषद की टीम ने पुनः छः उत्कृष्ट विद्यार्थी आरोही, आलोक सिंह, नितिन कुशवाह, नैंसी केवट, खुशबू व निधि व्यास को सम्मानित किया साथ ही दो श्रेष्ठ शिक्षकों में मुकेश पांडे व ऋषिकांत जोशी को शिक्षक सम्मन हेतु नामांकित किया गया।

कार्यक्रम के समापन में सभी ने गुरुओं के सम्मान की शपथ ली व सामूहिक राष्ट्रीय गान का गायन हुआ।

कार्यक्रम में दिलीप कुशवाह, शाखा अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी, सचिव श्री धीरज शुक्ला, शैलेन्द्र शर्मा, जयदीप सिंह फौजी सरकार सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुरुषों को जागरुक करने पुलिस ने चलाया यह अभियान

Headlines Today24

यहां की पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान में 24 घण्टे में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, 76 लोग आये कार्यवाही की जद में

Headlines Today24

गलत काम का विरोध नेताजी को पड़ गया भारी, विरोधियों ने दर्ज करा दी एफआईआर!

Headlines Today24