24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

कोरोना संकट बाद भिंड में देश के बड़े कवियों का जमावड़ा

भिण्ड। बीते 2 साल से कोरोनावायरस के चलते भिंड व्यापार मेला नहीं लग पा रहा था। ऐसे में मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी नहीं हुए। लेकिन 2 साल के बाद अब जब कोरोनावायरस से लोगों को राहत मिली है तो अब भिंड व्यापार मेला भी लग रहा है और इसके उद्घाटन पर ही देश ही नहीं दुनिया के ख्याति नाम कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के साथ ही अन्य बड़े कवियों का जमावड़ा भी भिंड में होने जा रहा है। आज शाम को 8:00 बजे से कवि स्थानीय निराला रंग बिहार में काव्य पाठ करेंगे। जो कवि काव्य पाठ करेंगे उनमें कविता तिवारी, अशोक सुंदरानी, अजातशत्रु एवं योगिता चौहान के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के प्रयासों से स्थानीय नगर पालिका द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का यह विशाल आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन के डिजिटल पार्टनर डिजिटल खिड़की है।

Headlines Today 24

Related posts

इस विधायक ने एक हाथ से गिरा दिया कंक्रीट पिलर, देखिये वीडियो

Headlines Today24

बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर चलित जनरेटर से होगी पानी की सप्लाई, जिला प्रशासन ने हायर किये आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रैक्टर

Headlines Today24

महिला के घर से मिले पिस्तौल, कारतूस, सरकारी सीलें और मीडिया के आई कार्ड्स, पुलिस ने लिया हिरासत में

Headlines Today24