37.1 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान प्रभावित करने के संदेह में भाजपा प्रत्याशी समर्थक के साथ किया ऐसा बर्ताव

भिण्ड से रवि रमन चौधरी की रिपोर्ट

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में रौन नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह राजावत द्वारा फर्जी वोटिंग कराने के शक में एक भाजपा समर्थक के साथ झूमाझटकी कर दी। मामला रौन थाने का ही है जहां पर प्रत्याशियों को नजरबंद किया गया था। इस व्यक्ति को कांग्रेस प्रत्याशी कॉलर से पकड़कर थाने के अंदर पहुंचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दरअसल चुनाव में किसी भी तरह का उपद्रव ना हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील वार्ड्स के प्रत्याशियों को थाने में बिठाया था। इसी में वार्ड क्रमांक 4 के भी सभी प्रत्याशियों को रौन थाना परिसर में नजरबंद किया गया था।

थाना परिसर में बैठे प्रत्याशी भी बाहर की हलचल पर नजर रखे हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को एक व्यक्ति बार-बार पोलिंग बूथ पर मतदाता ले जाते हुए दिखा। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने खुद थाने के बाहर सड़क पर जाकर उस युवक को पकड़ लिया और उससे मतदाता पर्ची मांगी तो वह पर्ची नहीं दिखा पाया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों में आपस में पहले कहासुनी हुई फिर आपस में विवाद शुरू हो गया। यह विवाद रौन थाना परिसर में ही हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद साहा ने मामला शांत कराया। और उस व्यक्ति को पकड़कर थाने में बिठा दिया।

खास बात यह रही एक तरफ आमने सामने बैठे कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशी थाने में बैठकर आपस में एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे। यही नहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को भी मिठाई खिलाई।

देखिए वीडियो-

जीत हार से पहले ही थाने में नजरबंद बैठे एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी
Headlines Today 24

Related posts

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

Headlines Today24

शरीर को स्वस्थ रखना है तो मस्तिष्क से ईर्ष्या-द्वेष एवं बैरभाव को बाहर निकाल फेंको- शंकराचार्य

Headlines Today24

26 सितंबर से श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ का आयोजन

Headlines Today24