21.6 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
क्राइमदेशभिण्ड

शराब तस्करों के शातिराना तरीके, दवाई के पेटियों में भरी शराब और खाद-बीज की थमाई रॉयल्टी, ड्राइवर को भी नहीं पता कहाँ तक जाना है

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिण्ड जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को दवाइयों के कार्टन में भरी हुई अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। ट्रक में लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत की शराब भरी हुई थी। शराब राजस्थान से लाई जा रही थी।

शराब तस्कर इतने शातिर हैं कि राजस्थान से उन्होंने दवाइयों के कार्टून में शराब पैक कर उसको ट्रक में लोड किया और ड्राइवर को खाद बीज की रॉयल्टी थमा दी यदि कोई बीच मे ट्रक रोककर पूछताछ कर तो यही रॉयल्टी दिखानी है। यही नहीं ड्राइवर को गंतव्य का पता ना बताते हुए उसको रूट बताया गया और उस पर चलते रहने के लिए बोला गया। कहा गया कि 200 किलोमीटर के लगभग उसके पास दूसरे ड्राइवर का कॉल आएगा और वहां से ट्रक उसके हवाले करना होगा। ऐसे में गिरफ्तार ड्राइवर को नहीं पता आखिर कहां तक यह तर्क जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है एवं उसे 8 दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल चुनावों के मद्देनजर डीजीपी सुधीर सक्सेना एवं चंबल जोन महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को इसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के लिए कहा। इसी दौरान गुरुवार को लहार थाना प्रभारी वरुण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध शराब से भरा हुआ लहार क्षेत्र से गुजर रहा है जो कि राजस्थान से शराब भरकर ला रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा शाहपुरा रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया इस दौरान पुलिस को एक ट्रक जो की राजस्थान नंबर का ही था आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने जब ट्रक को रोककर उस कागज के बारे में पूछताछ की तो ड्राइवर ने जो कागज दिखाएं उसके अनुसार ट्रक में खाद एवं बी भरा हुआ था लेकिन पुलिस के पास पक्की सूचना थी उसके आधार पर पुलिस ने जब तक की तलाशी लिए तो उसमें मेडिसिन के कार्टून रखे मिले जब उनको खोला गया तो उसमें शराब भरी हुई थी। जिसके बाद ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह शराब राजस्थान से लाई गई है लेकिन कहाँ खपाई जा रही थी इसका जवाब वह नहीं दे सका। ड्राइवर का कहना था कि प्रत्येक 200 किलोमीटर पर ड्राइवर बदल दिया जाता है। ऐसे में उसको इसकी जानकारी नहीं है कि यह कहाँ खपाई जाने वाली है।

बाइट- मनीष खत्री, एसपी भिण्ड

Headlines Today 24

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारे की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं ने किया नमन

Headlines Today24

मानवता के सच्चे उपासक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय- अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24

कांग्रेस प्रत्याशी की प्रेमी के साथ भागने की चलती रही चर्चाएं, हरियाणा में ननद के यहां मिली प्रत्याशी

Headlines Today24