15 C
Bhind
February 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 01 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। इस केंद्रीय बजट 2026-27 पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों- आर्थिक विकास, रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में वित्त मंत्री ने अति आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एआई की आवश्यता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एआई हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा। रोजगार सृजन में हमारी उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
पाठक ने बताया कि इस बजट में युवाओं के लिए रोज़गार, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दिया गया. आर्थिक सर्वेक्षण और बजट दोनों में युवाओं के लिए नए अवसर सृजन को प्राथमिकता बताया गया।

Headlines Today 24

Related posts

उपनेता प्रतिपक्ष ने अपनी तनख्वाह के रुपयों से ऐसे बढ़ाया मेधावी छात्र का हौसला

Headlines Today24

बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख पसीज गया महिला पुलिसकर्मियों का दिल, आपस में डेढ़ लाख का चंदा कर बांटी राहत सामग्री

Headlines Today24

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शहर में निकला भव्य चल समारोह

Headlines Today24