टिकिट मिलने के बाद चौधरी राकेश सिंह यहां से 11 बजे शुरू करेंगे चुनाव कैम्पेन
Headlines Today24
3 years ago
84 views
21 Oct 2023
परानिधेश भारद्वाज,
भिण्ड विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बार फिर से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को टिकिट देकर उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व का आभार जताया है। टिकिट मिलने के बाद राकेश चौधरी 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इटावा रोड स्थित शैल रॉयल मैरिज गार्डन से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। चौधरी राकेश सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वह इटावा रोड स्थित शैल रॉयल मैरिज गार्डन से बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर प्रचार प्रसार शुरू करेंगे और पद यात्रा करते हुए सभी देव स्थानों पर भी नमन करेंगे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहेंगे।