28.4 C
Bhind
June 18, 2026
Headlines Today 24
देश

PM किसान योजना का लाभ ले रहे किसान 31 जुलाई तक e-kyc जरूर करायें अन्यथा नहीं मिलेगा अगली किस्त का पैसा

जो किसान PM किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें 31 जुलाई तक e-kyc कराना जरूरी है। 31 जुलाई तक e-kyc की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

घर बैठे कर सकते हैं e-kyc

किसान दो तरीकों से PM किसान के लिए e-kyc पूरी कर सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी e-kyc करवा सकते हैं​​​​। इसके अलावा e-kyc प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबल लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाइल से OTP के जरिए e-kyc घर बैठे पूरी कर सकते हैं।

e-kyc की प्रक्रिया

1.  ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2.  यहां e-kyc का विकल्प चुनना होगा।

3.  इसके बाद अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

4.  अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करने के बाद एक और आधार OTP आएगा।

5.  आधार OTP दर्ज करने के बाद ये प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

ऐसे चेक करें अपने e-kyc स्टेटस

1.  यदि आपने इस स्कीम के लिए रजिस्टर किया है तो आप PM किसान पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

2.  सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

3.  वेबसाइट खुलने के बाद फार्मर कॉर्नर में जाकर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।

4.  इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें।

5.  इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इस रिपोर्ट में आपके गांव के सभी लाभार्थियों की जानकारी मिल जाएगी।

6.  इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Headlines Today 24

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय हॉफ मैराथन उदयपुर में चंबल के संजीव नायक ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Headlines Today24

इतने हजार लोगों को एक साथ मिला रोजगार, ग्वालियर में सिंधिया ने सौंपे नियुक्ति प्रमाणपत्र

Headlines Today24

पचनद पर 151 फ़ीट लंबा तिरंगा फहराकर चंबल के क्रांतिकारियों को दी गई सलामी

Headlines Today24