शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कोरोना की रैंडम सैंपलिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट, 5 पर मामला दर्ज

Headlines Today24

5 years ago 76 views
कोरोना की रैंडम सैंपलिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट, 5 पर मामला दर्ज
  • गणेश शाक्य
भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कोविड-19 की रेंडम सेंपलिंग करने गए स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर मारपीट की घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 3 ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज पर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल भिंड जिले में कोरोना के मामले कम होने के बाद भी उसकी पूर्ण रूप से रोकथाम के लिए कोविड-19 की रेंडम सेंपलिंग की जा रही है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग के अस्थाई कर्मचारी शतानंद शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 गोविंद नगर में कोरोना की रेंडम सेंपलिंग करने गए। बतौर शतानंद एक घर पर पहुंचकर जब उन्होंने सैंपलिंग की बात कही तो घरवाले सैंपलिंग के लिए राजी नहीं। जिसके बाद वह उस घर से चला आया। लेकिन इतने में ही कुछ लोगों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया और जमकर मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी के शरीर पर मारपीट की चोट के निशान भी बन गए। पीड़ित के मुताबिक उसके दो अन्य साथी उससे दूर थे जिसके चलते केवल उसकी मारपीट हुई। वहीं मामले में बताया जा रहा है कि पीड़ित का आरोपियों के साथ कोई पुराना विवाद भी चल रहा था, लेकिन पीड़ित से इस बारे में पूछे जाने पर वह पुराने विवाद से इंकार करता रहा। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने तीन ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुनिये क्या कहा पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने...[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=11yWyHv7rcA[/embedyt]

शेयर करें