27 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
देशभोपालमध्यप्रदेश

कांग्रेस ने पाकिस्तान से कॉपी किया थीम सॉन्ग, चचा जान का पाकिस्तान प्रेम फिर उजागर: डॉ नरोत्तम मिश्रा

जनता अब कमलनाथ जी को करेगी चलो-चलो

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग दरअसल पाकिस्तान से चुराया हुआ है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज यह आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने सबूत भी पेश किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और चचा जान दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर है लेकिन यह प्रेम यहां तक पहुँच जाएगा इसकी उम्मीद नहीं थी।

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और चचा जान दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम जग जाहिर है। चचा जान पाकिस्तान के छतिग्रस्त पुल को ट्वीट कर यहां का पुल बता देते है। उन्हें उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देते है। अब तो उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रचार जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग ही वहां से चुरा कर इस प्रेम की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। डॉ मिश्रा ने मीडिया के सामने पाकिस्तान के एक राजनैतिक दल का थींम सांग का वीडियो दिखाया जो हू ब हु कांग्रेस के चलो चलो थीम सांग जैसा था। उसकी धुन भी वही थी।उन्होंने कहा कि यह घटना यह भी सिद्ध करती है कि कांग्रेस बौद्धिक रूप से भी दिवालिया हो चुकी है।

गृह मंत्री ने कहा कि मेरी तो यह समझ मे नही आया कि यह थीम सांग चचा जान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को बढ़ाने के लिए बनवाया है कि कमलनाथ जी को चिढ़ाने के लिए। कही ऐसा तो नही कि कमलनाथ जी ने उनकी फ़ोटो नही लगाई इसलिए उन्होंने उसका बदला इस तरह लिया ।
वैसे कमलनाथ जी को भी चलो चलो से ज्यादा ही प्यार है। पहले चलो चलो कर 22 से अधिक अपने विद्यायक विदा कर दिए। फिर चलो चलो कर अपनी ही सरकर गिरा दी। उसके बाद चलो चलो कर राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करा खुद की साख गिरा दी और अब थीम सांग बनाकर जनता को चलो चलो कर उसका भी अपमान कर रहे हैं। डॉ मिश्रा ने कहा कि जनता इस चलो चलो का जवाब कांग्रेस को देने के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव के समय जनता भी कांग्रेस को कहने वाली है चलो चलो।

Headlines Today 24

Related posts

Experiența completă de pariere oferită de platforma Betano

Betoffice Giriş: Güvenilir Bahis ve Casino Deneyimi

संस्कृति सप्ताह के तहत भाविप ने किये यह जनकल्याणकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम

Headlines Today24