30 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्डमध्यप्रदेश

रिश्वतखोर रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भिण्ड जिले की रौन तहसील में पदस्थ रेवेन्यू इंस्पेक्टर अशोक तेनवार को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरआई द्वारा नामांतरण की नकल देने के एवज में रुपयों की मांग की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
दरअसल रिश्वतखोर आर आई द्वारा सीमांकन की नकल देने के एवज में पड़ौरा गांव के रहने वाले पीड़ित किसान राजू राजावत पूर्व सरपंच से 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद राजू राजावत ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस में कर दी। राजू का कहना है कि अप्रैल 2023 में उसने जमीन का सीमांकन करवाया था। आर आई द्वारा उस समय 8 हजार रुपये की रिश्वत लेकर सीमांकन तो कर दिया गया लेकिन वह नकल प्रदान नहीं कर रहा था और नकल प्रदान करने के एवज में 7 हजार रुपये की और रिश्वत मांग कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित ग्वालियर लोकायुक्त थाने पहुंचा और आर आई की शिकायत की। लोकायुक्त पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुष्टि के बाद रिश्वत देने के तय समय पर आर आई की तहसील परिसर कार्यालय में ही उसके सरकारी आवास पर घेराबंदी कर ली। पीड़ित से रुपए लेकर जैसे ही आर आईने रखे वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। वहीं मामले में आर आई अब अपनी सफाई देते हुए कह रहा है कि यह रुपए तो उसके पुराने लेन-देन के हैं। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जमानत पर छोड़ दिया है।
लोकायुक्त की कार्यवाही में डीएसपी राघवेंद्र ऋषीश्वर के साथ ही इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरवरिया, इंस्पेक्टर कवींद्र सिंह चौहान के साथ ही 12 सदस्यीय दल मौजूद रहा।
बाइट- राजू राजावत, शिकायतकर्ता


बाइट- राघवेंद्र ऋषीश्वर, डीएसपी लोकायुक्त

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए, एक लाख लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

हार का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए कांग्रेस प्रत्याशी, हार्ट अटैक से हुई मौत

Headlines Today24

Ontdek de Wereld van Unibet: Een Complete Gids