शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

Headlines Today24

1 month ago 446 views
शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू
परानिधेश भारद्वाज, भिंड। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर, भिंड के विद्यार्थियों ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि समिति संकटग्रस्त, असहाय एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करती है। बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि उनके साथ या उनके आसपास किसी बच्चे के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न, शोषण अथवा अन्य समस्या होती है, तो वे बिना किसी भय या संकोच के संबंधित अधिकारियों अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अधिकारों, संरक्षण की व्यवस्थाओं तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुजकांत उदैनिया, समिति सदस्य श्रीमती सीमा शर्मा, कैशलेश कुशवाह, श्रीमती मुदिता शर्मा एवं इंद्रजीत शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर का समस्त स्टाफ तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

शेयर करें