शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

संस्कृति सप्ताह के छठवें दिवस वृद्धजनों के बीच वस्त्र एवं भोजन काकिया गया वितरण

Headlines Today24

3 years ago 48 views
संस्कृति सप्ताह के छठवें दिवस वृद्धजनों के बीच वस्त्र एवं भोजन काकिया गया वितरण

भाविप सदस्यों ने अपना जन्म दिवस वृद्ध आश्रम में मनाया

भारत विकास परिषद शाखा जागृति के द्वारा चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के छठवें दिन सभी सदस्यों ने निराश्रित भवन में पहुंचकर बुजुर्गों के बीच समय बिताया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत स्थानीय वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को घर से निर्मित भोजन अपने हाथों से परोसा एवं उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। समस्त बुजुर्गों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर अपने हाथों से भोजन परोसा गया। यह लम्हा अत्यंत अविस्मरणीय और भावनात्मक रहा। परिवार सहित शाखा सदस्यों ने बुजुर्गों के प्रति अपना स्नेह और भावनात्मक समय बिताया । उनसे उनकी आवश्यकता पूछी और भविष्य में माह में एक बार उनके बीच आने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर शाखा सचिव रत्ना कुशवाह ने बताया कि आज संस्कृत सप्ताह के छठवां दिवस पर शाखा की दो सदस्यों का जन्मदिवस भी है । शाखा सचिव रत्ना कुशवाह एवं सदस्य एडवोकेट रश्मि भदौरिया का जन्म दिवस बुजुर्गों ने सनातन विधि तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलन से संयुक्त तौर पर मनाया।

इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, आभा जैन, रेखा अग्रवाल, अरुणा पाठक, उषा नगरिया, हेमलता द्विवेदी, दीपशिखा शर्मा, पुष्पा चतुर्वेदी, अंजू शर्मा, गीता दीक्षित, अंजू गुप्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, सत्यव्रत अग्रवाल, राजेश गुप्ता, शिखा चावला, देवकांत बरुआ, मनोज दीक्षित, डॉक्टर दीपक चावला, धीरज शुक्ला, प्रियांशी शर्मा, गगन शर्मा, लक्ष्मी, राहुल कुशवाह, नीरज जैन एवं आश्रम के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags #

शेयर करें