22.1 C
Bhind
October 2, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड का खिलाड़ी बना मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान, जिले के तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में

परानिधेश भारद्वाज,

12 अक्टूबर से शुरू होने वाली कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के।लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम की घोषणा मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कर दी गई है। टीम का कप्तान भिण्ड के विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित को बनाया गया है। वहीं भिण्ड के ही विष्णु भारद्वाज एव रोहित राजावत को भी मध्यप्रदेश की टीम में जगह मिली है। तीनों ही खिलाड़ियों ने भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज मैदान पर कोच रविशेखर कटारे से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

दरअसल 12 अक्टूबर से अंडर23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी खेली जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश टीम कुल छः मैच खेलेगी। यह मैच चंडीगढ़, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और गुजरात के खिलाफ खेले जाएंगे। जिसके लिए गुरुवार को टीम की घोषणा MPCA द्वारा की गई। इस टीम में भिंड के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जबकि टीम की कमान भिंड के सक्षम पुरोहित को सौंपी गई तथा भिंड के रोहित राजावत और विष्णु भारद्वाज भी टीम में शामिल किए गए हैं l

इन खिलाड़ियों के चयन पर चंबल डिवीजन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान तथा चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी भिंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव दिनेश चतुर्वेदी सहित सभी साथी और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई दी है l

कोच रविशेखर कटारे का कहना है कि सभी खिलाड़ी अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़े हैं। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है। वर्तमान में कई खिलाड़ी भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में रोज पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने सबहि चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Headlines Today 24

Related posts

सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में देश में 150 वी रेंक की प्राप्त

Headlines Today24

सवाल पर भड़के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा- मैं पूरी तरह से झूठा और फर्जी व्यक्ति, मुझ पर करवा दो एफआईआर

Headlines Today24

पटवारी प्रीमियर लीग के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

Headlines Today24