20.7 C
Bhind
October 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि

परानिधेश भारद्वाज,

आनंद धाम में पुष्पांजलि अर्पित कर किया श्रद्धासुमन अर्पण, वृद्धजनों को किये फल वितरित

भिंड। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आनंद धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरित किए गए और उनके साथ समय बिताकर माधवराव सिंधिया जी की स्मृतियों को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ ने कहा कि माधवराव सिंधिया जी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सरलता और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना हम सभी के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का अवसर है।

इस अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र नरवरिया, सिद्धार्थ जैन, विकास शर्मा, अतुल रमेश पाठक, महेंद्र सिंह कुशवाह, हरिकिशन शर्मा हैरी, कैलाश वर्मा, अशोक सिंह कुशवाहा, कमलेश गोयल, नीरज गोयल, महादेव प्रजापति, पप्पू ओझा, करण कटारे, केशव लाल सिंह कुशवाहा, संजू जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

सोशल वर्क्स स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ, कलेक्टर ने कहा सकारात्मक भाव के साथ करें अध्ययन

Headlines Today24

संस्कृति सप्ताह के तहत भाविप ने किये यह जनकल्याणकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम

Headlines Today24

प्रदेश में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार: रामशेष बघेल

Headlines Today24