20.6 C
Bhind
October 14, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिला क्रिकेट एसोसिएशन भिंड द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए भिंड जिले के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग दोनों शामिल हैं तथा क्लबों का रजिस्ट्रेशन दिनांक 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज बीडीसीए ग्राउंड पर शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक किए जाएंगे । जिला क्रिकेट एसोसिएशन भिंड के सचिव दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ी की उम्र 11 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, चंबल डिवीजन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन भिंड द्वारा होने वाले सभी आयोजनों में केवल रजिस्टर्ड खिलाड़ी अथवा क्लब ही भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए खिलाड़ियों को अपने कागजात भी साथ लाने पड़ेंगे जिनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, समग्र आईडी, पिछली 3 वर्ष की अंकसूची, दो फोटो पासपोर्ट साइज, आधार हिस्ट्री शामिल हैं। सभी डॉक्युमेंट्स की ओरिजनल कॉपी एवं फोटोकॉपी साथ में लाना होगी। खिलाड़ियों को ऊपर बताये गए पूर्ण कागजात अनिवार्य रूप से साथ में लाने होंगे अन्यथा उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सभी खिलाड़ियों को स्वयं मैदान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

वहीं क्लब्स के रजिस्ट्रेशन हेतु संबंधित क्लब अपने लेटर पैड पर क्लब में शामिल खिलाड़ियों की सूची तथा सभी खिलाड़ियों के पेपर्स और फोटो भी संलग्न करेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

बाल संस्कार शिविर में बच्चों को सिखाये गए तैराकी के गुर

Headlines Today24

हिंदू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का इंदौर प्रभारी प्रभाष चन्द्र जाटव के नेतृत्व में हुआ ज़ोरदार स्वागत, निकाली गई बड़ी रैली

Headlines Today24

प्रतिबंध के बावजूद शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, फिर हुआ ऐसा

Headlines Today24