23.5 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का किया भव्य स्वागत

भिंड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ जिला अस्पताल पर  जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने साथियों के साथ आतिशबाजी कर,पुष्प वर्षा कर,बड़ी माला से प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का स्वागत किया। उन्होंने
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को चांदी के लक्ष्मीजी की मूर्ति भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वीर भूमि भिण्ड के कार्यकर्ताओं ने जो स्वागत किया है,वह किसी व्यक्ति का नहीं अपितु भाजपा की रीति- नीति और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दायित्व का है। इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत के लिए मैं की देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभारी हूँ।

इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कार्यकर्ताओं की चिंता और उनके कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं यह उनकी उदारता का प्रतीक है।

इस अवसर पर कैलाश वर्मा, सुनील दुबे, रविन्द्र नरवरिया, सिद्धार्थ जैन, अतुल रमेश पाठक, प्रदीप दंडोतिया जलहारीपुर, हरिकिशन हैरी, संजय शर्मा, महेश प्रजापति, रामकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र जैन पत्तल वाले, महेंद्र जैन, राकेश जैन, लाल सोनी,सौरभ सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा को घेरने कांग्रेस ने आयोजित की बैठक, आपसी फूट की भेंट चढ़ गई मीटिंग

Headlines Today24

भिण्ड विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

Headlines Today24

यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, इस रिटायर्ड फौजी ने भारी जनबल के साथ पेश की अपनी दावेदारी

Headlines Today24