25.5 C
Bhind
August 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक है : पाठक

भिंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चामलिंग 8930 दिन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे । इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और ‘विकसित भारत’ एक जनभागीदारी आधारित राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हुआ है। ‘राष्ट्रप्रथम’ की भावना से प्रेरित यह कार्यकाल अनेक उच्च मापदंड स्थापित करता है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर रहें, यही मंगलकामना है।

Headlines Today 24

Related posts

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में तीन पहिया वाहन चालकों को थाना प्रभारी ने इस अंदाज में पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Headlines Today24

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24