24 C
Bhind
September 18, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

पटवारी प्रीमियर लीग के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला भिण्ड के तत्वावधान में आयोजित पटवारी प्रीमियर लीग (PPL) का फाइनल मैच एक मार्च को मेहगांव मेवरिक्स एवं अटेर वॉरियर्स के बीच स्थानीय MJS कॉलेज के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। मैच के बाद कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा टीम एवं बेस्ट खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गईं।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहगांव की टीम निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर महज 67 रन बना सकी। जवाब में अटेर की टीम ने महज 8 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का लगाकर अटेर की टीम को जीत दिलाई।

 

पटवारी प्रीमियर लीग का आयोजन दो वीकेंड पर किया गया। जिसमें भिंड जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र की पांच टीमें बनाई गईं, जिसमें गोहद, लहार, मेहगांव, भिंड एवं अटेर की टीम बनाई गई और 21 एवं 22 फरवरी को लीग मैच खेले गए। जबकि 28 फरवरी को सेमीफाइनल और एक मार्च को फाइनल मैच खेला गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पटवारी रविभान सिंह भदौरिया थे1

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस ने गांधी चौपाल लगाकर उठाया वार्ड 10 की समस्याओं को

Headlines Today24

यहां तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का हुआ समापन

Headlines Today24

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24