19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर सर्किट हाउस पर एकत्रित हुए मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य गण बाइक रैली निकाल कर पहुंचे कलेक्ट्रेट

भिंड। पत्रकार सुरक्षा कानून, भोपाल में पत्रकार भवन, अधिमान्यता नियमों में संशोधन, श्रमजीवी पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट, श्रद्धा निधि में अधिमान्यता की आवश्यकता की समाप्ति आदि मांगों को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय जिला प्रशासन को सौंपा।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के आवाहन पर संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ आज भिंड जिले में भी श्रमजीवी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एक 6 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम एल के पांडे को सोपा।

ज्ञात होगी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुरैना महा अधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की थी के वे पत्रकारों की मांगों को अति शीघ्र पूरा करेंगे लेकिन 6 महीने गुजर जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने एक भी मांग पूरी करने का काम नहीं किया है। इसी से कारण आज संपूर्ण प्रदेश में जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिले के प्रभारी और प्रदेश सचिव महेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष गणेश भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष भानु श्रीवास्तव, जिला महासचिव असगर खान, संभागीय पदाधिकारी अजय शर्मा, मनीष ऋषिश्वर ,सचिव इमरान खान, कौशल शर्मा, रवि रमन त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्रीवास, आलोक अवस्थी, कुलदीप भदौरिया सहित अनेक पत्रकार गण प्रमुख रूप में शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

साध्वी देवादिति के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ पतंजलि का दो दिवसीय योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर

Headlines Today24

25 एवं 26 अगस्त को चलेगा टीकाकरण का महा अभियान, यहां देखिये टीकाकरण केंद्रों की पूरी सूची

Headlines Today24

यहां के बालक-बालिकाएं हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी है- आईएएस राजीव शर्मा

Headlines Today24