26.5 C
Bhind
June 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष 27 को करेंगे सत्याग्रह

परानिधेश भारद्वाज,

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में घोषित की गई जिला इकाइयों के जिलाध्यक्षों द्वारा पहले नगर आगमन पर किया जाएगा “वोट चोर गद्दी छोड़” सत्याग्रह का आयोजन।

27 जुलाई को कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों जिसमें शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल द्वारा निर्वाचन के बाद पहली बार भिण्ड शहर आगमन पर कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद सत्याग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता भिण्ड में जगह जगह स्वागत कर शहर में स्थित चौधरी गार्डन में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिलेभर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी कांग्रेसियों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

दोनों नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों को स:आग्रह आमंत्रित किया है।

 

 

 

 

Headlines Today 24

Related posts

कागजों में ही चल रही नल जल योजना, धरातल पर लोगों को नहीं मिल रहा जल – नयन सिंह

Headlines Today24

श्री जी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) में आयोजित की गई First Pharmacy Alumni Meet

Headlines Today24

बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख पसीज गया महिला पुलिसकर्मियों का दिल, आपस में डेढ़ लाख का चंदा कर बांटी राहत सामग्री

Headlines Today24