26.6 C
Bhind
August 3, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

क्षेत्र के जल स्तर को बनाए रखने में गौरी मैया का स्थान महत्वपूर्ण- पाठक

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले में भारत विकास परिषद शाखा जागृति के द्वारा चलाए जा रहे संस्कृत सप्ताह के पांचवें दिन परिषद के सदस्यों ने स्थानीय कालेश्वर मंदिर घाट पर स्थित गौरी सरोवर में दीपदान संपन्न किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक ने कहा कि संपूर्ण भिंड नगर के जलस्तर को बनाए रखने में गौरी मैया का स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हम सभी का फर्ज है कि हम गौरी मैया को स्वच्छ रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाखा जागृति के द्वारा दीप दान किया जा रहा है। पाठक ने कहा कि नागरिकों को गौरी मैया के प्रति आध्यात्मिक श्रद्धा रखनी चाहिए जिससे कि हम उसका रखरखाव उमंग से करने में सक्षम बनेंगे। गौरी ही एकमात्र ऐसा सरोवर जो नगर के जल स्तर को निरंतर बनाए रखता है।

प्रांतीय सह संयोजक डॉ उमा शर्मा ने जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गर्मियों का समय निकट है लेकिन फिर भी हमें बारिश एवं अन्य जल स्रोतों को सूखने नहीं देना है। इसके लिए हमें निरंतर वृक्षारोपण भी करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक पुष्पा तिवारी ने बताया कि गौरी मैया में जलीय जीव सुरक्षित रहें इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाखा के सदस्य घर से आटे से निर्मित दीपक द्वारा दीपदान कर रहे हैं जिससे कि यह आटा जलीय जीवों के लिए भोजन का भी कार्य करेगा।

दीपदान के कार्यक्रम में ऊषा नगरिया, स्नेहलता भदौरिया, सचिव सीमा त्रिपाठी, शारदा जैन, गीता दीक्षित, कमलेश जुनेजा, अरुणा पाठक, कैलाश नगरिया, पवन जैन, प्रद्युम्न सिंह भदोरिया, पुष्पेंद्र जैन इत्यादि उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

लिफ्ट देकर राहगीरों से ठगी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Headlines Today24

मायाराम शर्मा, महेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

Headlines Today24

पूर्व पार्षद मुकेश गर्ग बने कांग्रेस पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष

Headlines Today24