19.4 C
Bhind
October 29, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री के सुपुत्र भरत चतुर्वेदी का जन्मदिन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के सुपुत्र भरत सिंह चतुर्वेदी का जन्मदिन उनके आवास पर उनके समर्थकों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 18 जनवरी को सुबह से भरत के चाहने वालों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी थी। हालांकि सुबह के समय सर्दी भी काफी अधिक थे लेकिन भरत के चाहने वाले फूलमालाएं, गुलदस्ते, मिठाइयां और केक लेकर उनके यहां पहुंचने लगे और भरत को जन्मदिन की बधाई दी। सुबह से शाम तक बधाइयाँ देने का सिलसिला अनवरत चलता रहा। सभी के लोए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई थी। अपने बेटे के जन्मदिन पर उनकी मां मंजू चतुर्वेदी ने भी रोटी बैंक के सदस्यों के साथ गरीबों को भोजन कराया।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और उपनेता प्रतिपक्ष रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के सुपुत्र भरत सिंह चतुर्वेदी ने हायर एजुकेशन लंदन में रहकर प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने वहां पर छात्र संघ का चुनाव लड़ा और जीता भी। यही नहीं वैश्विक जलवायु परिवर्तन को लेकर भी वह विश्व स्तर पर कार्य कर रहे हैं और कई बार वैश्विक सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में अज़रबैजान देश के बाकु शहर में आयोजित सम्मेलन में भी उन्होंने भारत की ओर से अपनी बात रखी।

अगर भिण्ड के नेता पुत्रों की बात की जाए तो चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के सुपुत्र भरत ही सबसे शिक्षित युवा हैं। वह राजनीति में भी अपने पिता के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहते हैं तो वहीं सामाजिक क्षेत्र में उससे भी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों की संख्या भी काफी अधिक है और तेजी से बढ़ रही है।

 

Headlines Today 24

Related posts

रिश्वतखोर रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Headlines Today24

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

Headlines Today24

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊमरी थाना एवं अकोड़ा चौकी पर हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

Headlines Today24