27.3 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

गोपाष्टमी पर यहां हुआ भव्य गौ पूजन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड जिले में गोपाष्टमी पर्व पर शहर के बीच मंशापूर्ण मंदिर के पास स्थित मंशापूर्ण गोकुलधाम गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी पर्व आध्यात्मिक कार्यों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पहले दिन गायत्री मंत्र जप एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न उपनयन संस्कारों के साथ ही गौ पूजन किया गया। यज्ञ में सम्मिलित सभी भक्तगणों ने गौ माता की पूजा अर्चना की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी सपत्नीक गोकुलधाम गौशाला पहुंचे और गौ माता की पूजा के साथ ही गायत्री यज्ञ में भाग लिया।

इस दौरान मंशापूर्ण गौशाला संचालक विपिन चतुर्वेदी ने बताया कि इस गौशाला में घायल गौ वंश का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। भिंड शहर में बड़ी संख्या में गौ वंश सड़कों पर घूमता रहता है, जिससे आए दिन वाहनों की चपेट में आकर वह घायल हो जाते हैं। ऐसे में इन घायल गौवंश को उपचार के लिए यहां लाया जाता है। जहां पर उनका समाजसेवियों के माध्यम से उपचार किया जाता है। इस कार्य में जिले के तमाम समाज सेवी तन मन धन से सहयोग करते हैं। सभी के सहयोग के चलते ही यह कार्य अनवरत रूप से विगत कई वर्षों से चल रहा है। और सभी के सहयोग से आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।

इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि गौ माता हमारे देश की ही नहीं अपितु विश्व की धरोहर हैं और उनकी जो दुर्गति हो रही है उससे निकाल कर एक बार फिर से गौ माता को उनका सम्मानित स्थान दिलाना होगा। इसके लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वह बेहद ही सराहनीय हैं। शासन प्रशासन के स्तर पर भी गौ संरक्षण के लिए तमाम प्रयास किया जा रहे हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इसके लिए बेहद प्रयासरत हैं। लेकिन जन सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने सभी से गौ संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

Headlines Today 24

Related posts

जज्बा- व्रत रहते हुए भी करवाचौथ पर महिला ने दूसरे बच्चे के लिए किया रक्तदान

Headlines Today24

गंदगी को देख बोलीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ‘स्वच्छता की बैंड बजा रखी है और जुट गईं सफाई में

Headlines Today24

En guide til de mange muligheder hos bet365