19.2 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

प्रतिभा को प्रोत्साहन देने यहां लड्डू लेकर पहुंचे केबिनेट मंत्री

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। शहर के प्रख्यात समाजसेवी शिक्षक धीरज और माधुरी शुक्ला के सुपुत्र दीपांशु शुक्ला का संघ लोक सेवा आयोग के अंतर्गत INDIAN ENGINEERING SERVICES (IES) में चयन होने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला दीपांशु और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं देने उनके वीरेंद्र नगर स्थित निज निवास पर पहुंचे। श्री शुक्ला ने दीपांशु के उज्जवल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। साथ ही सगुन स्वरूप मिठाई भी खिलाई।

इस मौके पर प्रियांश के परिवार और शिक्षक धीरज शुक्ला के मित्रों के द्वारा मंत्री श्री शुक्ला का अभिनंदन कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महामंत्री एड उमाशंकर मिश्र, प्रख्यात समाजसेविका स्वरूप विद्यानिकेतन की संचालिका डॉक्टर उमा शर्मा, ब्रजराज सिंह राजपूत, पत्रकार गणेश भारद्वाज व संचालक रामहेत दुबे सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

Jak zvýšit své šance na výhru v Eurojackpot

तथाकथित संत मिर्ची बाबा ने फिर कराया अपना अपमान, राजनैतिक मंच पर जगह नहीं मिली तो बैठा जमीन पर

Headlines Today24

An Overview of the Gaming Experience at Boo Casino