19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

भिंड। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम बुधवार शाम 4:00 बजे घोषित कर दिए गए। हाईस्कूल में जहां 58.10 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं तो वहीं इंटर में 64.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दसवीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं जबकि बारहवीं में मैथ साइंस स्ट्रीम में रीवा की अंशिका मिश्रा एवं कॉमर्स में मुस्कान दांगी ने ओवरऑल टॉप किया है।


भिण्ड जिले की बात करें तो दसवीं और बारहवीं दोनों में ही जिले के तीन-तीन स्टूडेंट्स प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं तत्कालीन कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा नकल का दंश यहां से खत्म करने के बाद जिले की ओवरऑल हालात यह हैं कि वह रिजल्ट के मामले में सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हो गया है। जिले का दसवीं का परिणाम महज 45.11 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल और इंटर की प्रदेश स्तरीय प्रवीण्य सूची में भिंड जिले के तीन – तीन विद्यार्थी शामिल हुए जो इस प्रकार हैं-

हाई स्कूल
कस्तूरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – गुनगुन शाक्य 490 /500 (पांचवां स्थान)

शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1 भिंड – गौरव कुमार 487 /500 (आठवा स्थान)

वंडर पब्लिक सेंट्रल स्कूल मिहोना – जतिन सिंह 485/500 दसवां स्थान

हायर सेकेण्डरी
सिटी सेंट्रल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड
संदीप सिंह 477/500 दसवां (कला संकाय

सिटी सेंट्रल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड (कला संकाय)
अंजली बधेल 477/500 दसवां

किशोरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड
सुमित शर्मा 486/500 छटवा स्थान (साइंस संकाय)

जो भी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं उन सभी को बधाई एवं जिन्हें सफलता नहीं मिल सकी है या अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल सकी है वह आगे मेहनत करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। यह क्षणिक असफलता होती है, यह जीवन का कोई पैमाना नहीं है। कई असफल व्यक्ति जीवन में बहुत ही ऊंचाई तक पहुंचे हैं। तो किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, बस जरूरत है तो सिर्फ मेहनत करने की और लगन से पढ़ने की।

Headlines Today 24

Related posts

सेना से रिटायर होकर पुलिस में बने इंस्पेक्टर का तिरंगे के साथ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Headlines Today24

यातायात पुलिस द्वारा की गई वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, अगर आपके वाहन भी हैं ऐसे तो सुधर जाएं अन्यथा हो सकती है कार्यवाही

Headlines Today24

सिंध-चम्बल सहित सभी नदियां तेज उफान पर, लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, नदियों के आसपास गावों को किया गया अलर्ट

Headlines Today24