19.8 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत महिलाओं ने मेहंदी लगा कर दिया मतदान का संदेश

पवन शर्मा

भिण्ड। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाकर मेहंदी प्रतियोगिता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही महिला मतदाताओं से 7 मई को मतदान करने की अपील की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

महिला मतदाताओं को मताधिकार मतदान की अहमियत समझाने और लोकतंत्र में अपने मत के महत्व को समझाने के लिए रंगोली बनाकर, मेहंदी प्रतियोगिता, जागरूकता रैली के माध्यम से बताया गया। वहीं भिंड शहर के जोशी नगर एवं स्वतंत्र नगर में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता शपथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और मतदान के महत्व को समझाया गया।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24

धन संग्रह से मिथ्या संतोष, जबकि दान से होती है आत्म सुख की प्राप्ति- शंकराचार्य

Headlines Today24