23.7 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भारत विकास परिषद शाखा जागृति का निर्वाचन सम्पन्न, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

भिंड, पवन शर्मा

भारत विकास परिषद शाखा जागृति भिंड का निर्वाचन सत्र 2024 – 25 के लिए महावीर गंज में कैलाश नगरिया के निवास पर संपन्न हुआ। जिसमें शाखा संरक्षक डॉक्टर उमा शर्मा की देखरेख में सर्व सहमति से पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों में भिण्ड शाखा अध्यक्ष का दायित्व ऊषा नगरिया को एवं सचिव का दायित्व सीमा त्रिपाठी को दिया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर दीपशिखा शर्मा का नाम चयनित हुआ। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अपने निर्वाचन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वह परिषद में लंबे समय से जुड़ी हुईं हैं और उसके कार्यों से बेहद प्रभावित रहीं हैं। उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी और भारत विकास परिषद के कार्यों को जन जन के बीच पहुंचायेंगी।


नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर शाखा संस्थापक अरूणा पाठक, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, अंजू गुप्ता , सोनाली अग्रवाल, अनामिका ताम्रकार, संगीता कौशल, गगन शर्मा, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, ओमप्रकाश ताम्रकर, श्रवण पाठक आदि ने बधाई दी।

Headlines Today 24

Related posts

सामाजिक समरसता से ही जातिगत विद्वेष दूर होगा- संजीव नायक

Headlines Today24

न्याय सभी के लिए ही हमारा मूल मंत्र है- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Headlines Today24

शहर, जिला और नगर कांग्रेस ने अनसूचित वार्ड 11 में लगाई गांधी चौपाल

Headlines Today24