36.3 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग द्वारा 1 करोड़ 80 लाख रुपये की विदेशी शराब एवं वाहन जप्त

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में संघन चैकिंग के दौरान शुक्रवार को सुबह विदेशी शराब से भरे हुए ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वाहन सहित जब्त की गई शराब की कीमत लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम करके जांच प्रारंभ कर दी है।


दरअसल इटावा – भिण्ड रोड़ पर शहर से पहले स्थित दीनपुरा आर.टी.ओ. चैक पोस्ट पर आबकारी विभाग भिण्ड के आबकारी उपनिरीक्षक अजीत यादव द्वारा शराब से भरे एक ट्रक को पकड़कर उससे जब कागजात मांगे गए तो वह वैध परिवहन परमिट दिखाने में असफल रहा। ट्रक में विदेशी मदिरा के 578 कार्टून में 2601 लीटर विदेशी मदिरा जिन भरी हुई मिली। जिसके बाद आबकारी विभाग ने शराब का अवैध परिवहन पाये जाने पर विधिवत इसे जप्त किया गया।

दरअसल जेसलमेर इंडियन क्राफ्ट नाम की जिन रेडिको खेतान डिस्टलरीज रामपुरा उ.प्र. से वाहन क्रमांक UP22 AT9765 (टाटा आयसर) में भरकर जा रही थी। जिस पर फोर सेल टू डिफेन्स पर्सनल ऑनली लिखा पाया गया। चैंकिग के दौरान वाहन चालक द्वारा संबंधित विदेशी शराब का वैध परमिट प्रस्तुत नहीं करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोइद्दीन उम्र 53 साल निवासी जिला रामपुर उ.प्र. एवं हरवंश सिंह पुत्र नंदराम उम्र 36 साल निवासी जिला रामपुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया एवं मदिरा एवं वाहन को जप्त किया गया। जप्त विदेशी शराब एवं जप्त वाहन की कीमत लगभग 01 करोड़ 80 लाख रूपये आंकी गई है ।

विधानसभा निर्वाचन में विदेशी शराब के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग भिण्ड की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग से हरेन्द्र सिंह मावई, नरेन्द्र कुमार प्रजापति आबकारी उपनिरीक्षक एवं स.उ.द. ग्वालियर लोकेश तिवारी, आबकारी उपनिरीक्षक तथा आबकारी आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, राहुल सिंह भदौरिया, उपेन्द्र सिंह चौहान, शिरोमणि सिंह, प्रदीप व्यास, प्रमोद बोहरे, श्यामबीर सिंह, आर.टी.ओ. निरीक्षक कुलदीप भार्गव एवं परिवहन स्टाफ का सहयोग रहा।

Headlines Today 24

Related posts

Hitnspin: Ihr Tor zu aufregenden Online-Casino-Spielen

Erfolgreich wetten bei Tipico: Ein Leitfaden für Sportfans

सनातन पर हमला करने वाले अगर दूसरे धर्म पर ऐसा बोलते तो सर तन से जुदा हो जाते- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

Headlines Today24