23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा लगी है मंथन में, इस पार्टी ने भी मेहगांव में उतारी अपनी उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी हुई हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में सक्रिय अखंड भारत जनता पार्टी द्वारा भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। एक और जहां पहली सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे वहीं दूसरी सूची में 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। पहली सूची में इंजीनियर योगेश सिंह कुशवाहा विधानसभा क्षेत्र सुरखी सहित आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गए थे। वहीं दूसरी सूची में मेहगांव विधानसभा से श्रीमती भावना अभय शर्मा का नाम घोषित किया गया है।


यूं तो मेहगांव विधानसभा में प्रत्याशियों की भरमार रहती है और यहां पर एक दो नहीं तीन-तीन ईवीएम का प्रयोग करना पड़ जाता है। यह विधानसभा हमेशा ईमानदार और जमीन से जुड़े प्रत्याशियों को आगे बढ़ाती आई है यही कारण है कि यहां पर जमीन से जुड़े लोग अपना भाग्य आजमाते हैं। ऐसे में पार्टियां भी बहुत ही सोच समझकर अपने प्रत्याशी तय करती हैं।


अखंड भारत जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जब भावना शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि मेहगांव क्षेत्र ग्वालियर और भिंड के बीच में स्थित है। फिर भी क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया है। यहां पर जनप्रतिनिधि तो बहुत आए और उन्होंने विकास की कोशिश भी की लेकिन जो विकास होना चाहिए वह नहीं कर पाए। भावना शर्मा का कहना है कि वह मेहगांव क्षेत्र में ही पली और बढ़ी हैं ऐसे में उन्होंने क्षेत्र की दुर्दशा बचपन से देखी है। इसके बाद उन्होंने अब यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है ताकि वह यहां की दशा और दिशा बदल सकें। वह इस प्रयास में रहेगी की मेहगांव की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिले और वह उनकी आवाज को विधानसभा में उठा सके।


उन्होंने कहा है कि जब अन्य विधानसभा क्षेत्र से आये लोगों को यहां की जनता ने सिरमौर किया और उन्हें सेवा का अवसर दिया लेकिन वह जानता कि अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में वह अब जनता की आवाज बनकर उसको बुलंद करने का कार्य करेंगी।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर योगेश सिंह कुशवाहा भी सुरखी विधानसभा से भाजपा सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने ताल ठोकने के लिए मैदान में खड़े हुए हैं। योगेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस किसी ने भी आम जनता की भलाई के लिए कुछ भी नहीं किया। यह लोग अपनी ही जेबें भरते रहे हैं। ऐसे में वह लाखों का सैलरी पैकेज छोड़कर आम जनता की भलाई के लिए मैदान में उतरे हैं। अगर जनता ने मौका दिया तो वह उनकी भलाई के लिए हर वह कार्य करेंगे जिससे आम जनता का स्तर सुद्रण हो सके।

इंजीनियर योगेश सिंह कुशवाहा

Headlines Today 24

Related posts

En guide til de mange muligheder hos bet365

18 को होने वाली मतगणना अब होगी 20 को, यह है कारण

Headlines Today24

मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने छोटी दीपावली पर झुग्गी बस्ती में बांटे उपहार

Headlines Today24