29.9 C
Bhind
June 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

80 किलोमीटर पैदल यात्रा कर करणी सेना ने इन मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

पवन शर्मा, भिण्ड

करणी सेना द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्वालियर से भिंड तक पैदल यात्रा की गई और इसके बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। करणी सेना द्वारा इस यात्रा का शुभारंभ ग्वालियर में गोले का मंदिर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से 3 सितंबर को किया गया, जिसका समापन भिंड में 7 सितंबर को हुआ।
इस दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह भदोरिया के नेतृत्व में यात्रा कर रहे पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। करणी सेना द्वारा जो मांगे शासन के समक्ष रखी गई उनमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में राजपूत छात्रावासों का निर्माण कराया जाना, राजपूतों के इतिहास के संरक्षण के लिए अलग से आयोग का गठन किया जाना, राजपूतों के लिए भी अलग से आरक्षण की व्यवस्था किया जाना एवं एससी एसटी एक्ट के मामलों में बिना जांच मामला कायम ना किया जाना आदि मांगे प्रमुख रहीं। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह भदोरिया ने कहा कि करणी सेना द्वारा ग्वालियर से भिंड तक पैदल मार्च निकालकर यह ज्ञापन सौंपा गया है। उनकी सरकार से मांग है कि ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर गौर करते हुए उन्हें पूरा किया जाए।

Headlines Today 24

Related posts

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पन्न हुई नशा मुक्ति कार्यशाला

Headlines Today24

भाजपा मंत्री को नोटशीट पर हुई निरीक्षकों की पोस्टिंग, कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर की हटाने की मांग

Headlines Today24

दिनदहाड़े फायरिंग कर तमंचे लहराते हुए फरार हुए थे बाइक सवार बदमाश, पहुंचे सलाखों के पीछे

Headlines Today24