21.6 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्डमध्यप्रदेश

39 कट्टे पिस्टल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्यवाही

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हथियार तस्करों से 39 अवैध हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरासो थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेशकश रिमांड लेने की बात पुलिस कह रही है ताकि अन्य खुलासे भी हो सकें।
दरअसल पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया गया कि बरासो थाना प्रभारी सीपीएस चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोपालपुरा चौराहे के पास में अवैध हथियार लेकर इलाके में मौजूद हैं।

इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए सायबर पुलिस की सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी के कब्जे से 25 कट्टे बरामद हुए जबकि दूसरे आरोपी से 12 कट्टे और 2 पिस्टल बरामद की गई। वहीं दोनों से कुल 7 जिंदा राउंड भी जप्त किए गए। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है। जिसके चलते पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर यह हथियार कहां से लेकर आए है और कहां बेचने की तैयारी थी। पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपियों पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं और उनके ऊपर इनाम भी घोषित था।

बाईट-मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक भिण्ड

पुलिस द्वारा अवैध हथियार तो बड़ी मात्रा में पकड़े जाते हैं लेकिन इन हथियारों के बनने तथा खपाने का सोर्स पुलिस पता नहीं कर पाती है। इसीलिए आए दिन पुलिस अवैध हथियार तो पकड़ लेती है लेकिन इसकी जड़ तक नही पहुंच पाती है।

Headlines Today 24

Related posts

25 एवं 26 अगस्त को चलेगा टीकाकरण का महा अभियान, यहां देखिये टीकाकरण केंद्रों की पूरी सूची

Headlines Today24

अतिक्रमण हटाये बिना किया जा रहा नाले का निर्माण कार्य, लोगों का आरोप नहीं रहेगी गुणवत्ता

Headlines Today24

महर्षि अरविंद की जयंती पर जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

Headlines Today24