28.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

प्रियंका गांधी की रेली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी- हेमंत कटारे

प्रियंका गांधी की रेली हेतु पूर्व विधायक कटारे ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड/अटेर। जनता भाजपा की जनवीरोधी नीतियों और भ्रष्ट्राचार से त्रस्त है। मंहगाई ने लोगो को बर्बाद कर दिया है।इसलिए 21 जुलाई को प्रियंका गांधी की ग्वालियर में होने वाली रेली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। ये बात अटेर के पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने रेली की तैयारी हेतु अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गडुपूरा गांव में कही। इस दौरान उन्होंने रैली में लोगों को बुलाने के लिए दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी भी दिखाकर रवाना किया।
हेमंत कटारे ने कहा भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होकर भाजपा सरकार को उखाड़ने में अपना योगदान दे। इस दौरान श्री कटारे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

काशी धर्मपीठ शंकराचार्य पहुंचे भिण्ड, 26 तक रहेंगे अमन आश्रम परा में

Headlines Today24

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊमरी थाना एवं अकोड़ा चौकी पर हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

Headlines Today24

घसीटते और मारते हुए दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर निकाला जुलूस

Headlines Today24