22.5 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भारतीय युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं स्‍वामी विवेकानंद – अतुल रमेश पाठक


भिंड। संत स्वामी विवेकानंद की 121वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाया, आज भी उनके विचार हमारे जीवन में अनमोल मंत्र के रुप में काम आते हैं। स्वामी विवेकानन्द ने साल 1893 में शिकागो मे सबसे पहले पूरी दुनिया को भारत के धर्म और आध्यात्म के सार से परिचित कराया था। स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ने का कार्य किया।


युवा नेता अतुल रमेश पाठक ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी के विचार पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं ।उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक है ।जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद जी के रास्ते पर चलकर ही देश में और सुख शांति स्थापित की जा सकती है। वह प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने पूरे देश में हिन्दूत्व का झंडा बुलंद करने का काम किया था। वह भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वघोष करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे , उन्होंने कहा था कि जागो,उठो और तब तक आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। उनके बताए रास्ते पर चल कर देश के संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Headlines Today 24

Related posts

32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

काँग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण रामशेष बघेल ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Headlines Today24

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में भिण्ड की टीमों ने पाये यह महत्वपूर्ण स्थान

Headlines Today24