33.9 C
Bhind
June 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

थाना परिसर में हुआ शांति समिति बैठक का आयोजन

पवन शर्मा

भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे तथा एसडीओपी मुख्यालय अरविंद शाह के निर्देशन पर उमरी थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे थाना प्रभारी उमरी निरी.रविन्द्र शर्मा, तहसीलदार निशीकांत जैन, उमरी सरपंच वीरेंद्र सिंह यादव,पत्रकार बंधु,राघवेंद्र सिंह,प्रदीप राजावत,धर्मेंद्र ओझा, इमाम अब्दुल हमीद व गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित रहे । इस दौरान थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा द्वारा उमरी में यातायात व बाजार व्यवस्था हेतु व्यापारियों से सहयोग माँगा।

उपस्थित सभी नागरिकों को स्वयं का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया तथा 24 घंटे वैलिड कार्य के लिए उपस्थित रहने की बात कही

सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहित किया व सीसीटीवी कैमरा के फायदे बताए।

जमीन संबंधी मामलों की शिकायत थाना उमरी के स्थान पर तहसील कार्यालय (राजस्व विभाग) में करने व राजस्व विभाग को कानून व्यवस्था बनाने के लिए बल उपलब्ध कराने की बात कही।

तहसीलदार निशिकांत जैन ने भूमि संबंधी विवादो में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रकिया से अवगत कराया

Headlines Today 24

Related posts

पहली तेज बारिश में बने बाढ़ जैसे हालात, पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने वार्ड नं 1 में लिया जायजा

Headlines Today24

Vote politics- कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24

भाजपा कर रही लोगों को गुमराह- शांति कुशवाह

Headlines Today24