23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

बाल संस्कार शिविर में बच्चों को सिखाये गए तैराकी के गुर

कोच राधेगोपाल ने कहा ग्रामीण बच्चों को तैराकी का अभ्यास कराना सुखद

परानिधेशभारद्वाज,

भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा जागृति द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क बालसंस्कार शिविर के अंतर्गत बच्चों को पांचवे दिवस तैराकी का अभ्यास और जल क्रीड़ा से परिचय कराया गया। पांचवे दिवस के मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव ने सभी बच्चों को क्रमशः तरणताल में उल्टे होकर फ्लोट करना, डाइव लगाना, अंडर वाटर तकनीक से निकलना इत्यादि का अभ्यास कराया। बच्चों ने भी तैराकी का जमकर आनंद उठाया।

अपने उद्बोधन में खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल ने कहा कि परिषद के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पाकर वे अत्यंत प्रसन्न है और उनके साथ आज का यह अभ्यास शिविर अत्यंत आनंदित कर रहा है। अभ्यास के दौरान सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न चित दिखे एवं बढ़-चढ़कर संपूर्ण प्रक्रिया में भागीदारी कर रहे थे।

परिषद के संकल्प के अनुसार अगले वर्ष भी इस शिविर में तैराकी के अभ्यास के लिए राधे गोपाल ने पूर्व से ही अभ्यास का आमंत्रण एवं आश्वासन दिया। आज के इस अभ्यास वर्ग में कोच माधव यादव, साक्षी यादव, श्रेया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं भारत विकास परिषद की ओर से डॉक्टर उमा शर्मा, अरुणा पाठक, उषा नगरिया, रत्ना कुशवाह, प्रियंका शुक्ला, कैलाश नगरिया गगन शर्मा धीरज शुक्ला का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Headlines Today 24

Related posts

RTO बैरियर पर वाहनों से हो रही अवैध वसूली, वीडियो में देखिए तैनात कर्मचारी कैसे मांग रहे एंट्री फीस

Headlines Today24

कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

नरवरिया वायु सेना मेडल से सम्मानित

Headlines Today24