36.3 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

बिजली कटौती एवं बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया यह काम

पवन शर्मा

भिंड। जिले में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सम्पूर्ण कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दो सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर बिजली घर का घेराव किया। कांग्रेस के सभी विंग्स द्वारा इस घेराव में शामिल होकर शहर की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संदेश दिया गया। इस घेराव में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला जिला कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, सेवादल यंग ब्रिगेड एवं कांग्रेस की अन्य विंग्स द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष व वर्तमान शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में महाप्रबंधक मध्य प्रदेश विद्युत विभाग के नाम उप महाप्रबंधक सीएस भगेड़ी को सौंपा ज्ञापन।
12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए पीसीसी डेलीगेट एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के पिंकी भदौरिया ने कहा कि जिले में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाये नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पड़ी विद्युत लाइनों को बदल कर नवीन लाइन बिछाई जाएं ताकि जर्जर विद्युत लाइन से कोई बड़ी दुर्घटना न हो। प्रतिदिन ट्रांसफर खराब हो रहे हैं इनको दुरुस्त किया जाए।इसके अलावा ट्रांसफर बदलने के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है ये बंद होना चाहिए।

इतना ही नहीं डीपी रखने के लिए हाइड्रा के नाम पर कंपनी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जो सरासर गलत है।शहरी क्षेत्र में औसतन बिल आंकलन के आधार पर जारी करना बंद करे। विद्युत मीटरों को लगाया जावे तथा आंकलित खपत के बिल नहीं दिये जायें।


धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के कहने पर ट्रांसफार रखने की कार्यवाही की जा रही है जबकि आम ग्रामीणों के द्वारा नियत राशि जमा करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखे जा रहे हैं। नियमानुसार सभी के ट्रांसफर रखे जाएं। विद्युत लाइन पर अधिभार शुल्क उपभोक्ता पर लगाया जा रहा है उसे बंद किया जाए। उन्हें कहा कि भिण्ड शहर में एक दर्जन ट्रांसफार्मर फुंके हैं जबकि विद्युत विभाग ने आधा दर्जन माने हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर ग्वालियर से आते हैं जो काफी हल्के क्वालिटी के ट्रांसफार्मर है। लगते ही आयेदिन फूंक जाते हैं।

उन्होंने फीडरों पर तैनात स्थानीय कर्मचारियों को हटाकर अन्य कर्मचारियों के साथ फेरबदल करने की भी मांग की। कांग्रेस के नेताओं ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को चेताया है यदि 15 दिवस के अंदर समस्या का निदान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर आकर उग्र आंदोलन करेंगी।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, जिला उपाध्यक्ष राम हर्ष सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज, मनोज देपुरिया, विवेक पचौरी, आशुतोष शर्मा, अजय जैन, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा भदौरिया, इस्मिता शर्मा, कृष्णा कुशवाह, सरोज धाकड़, नीलम भदौरिया, जानकी, शिवशंकर सिंह, चेतन शर्मा, अरविंद सोनी, अशोक जैन, श्रीकृष्ण नरवरिया आदि कांग्रेसी शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

गोपाष्टमी पर मंशापूर्ण गोकुलधाम गौशाला में जगतगुरु शंकराचार्य करेंगे आध्यात्मिक प्रवचन

Headlines Today24

डीएपी और यूरिया वितरण में धांधली को लेकर नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

बसपा प्रत्याशी सहित कई निर्दलियों ने दिया सुनीता-सुनील कांकर को समर्थन

Headlines Today24